Haridwarhighlight

पत्नी को लेने ससुराल गया पति, पहले पत्नी फिर खुद पर ही कर दिया चाकू से हमला

breaking uttrakhand newsरुड़की: पत्नी को ससुराल लेने गए पति पर पहले पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और फिर खुद पर भी एक के बाद एक कई वार कर दिए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए देहरादून रेफर किया गया। दोनों का देहरादून में इलाज चल रहा है। सिकरोढ़ा गांव में एक पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उसने खुद पर भी चाकू से कई वार किए।

जानकारी के मुताबिक सिकरोढ़ा निवासी इसलाम की पुत्री सहराना बानो की शादी आठ साल पहले क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर निवासी जमील अहमद के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चली आ रही थी। विवाद के चलते ही पत्नी अपने मायके सिकरोढ़ा में रह रही है। अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। प्रत्यक्षदरर्शियों के अनुसार इस बीच पति-पत्नी के बीच मारपीट हो गई। पति ने पत्नी को चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाद में पति ने खुद को भी हाथ में चाकू मार लिया।

Back to top button