Uttarakhand Chamoli NewsBig News

मामूली कहासुनी में पत्नी को उतारा मौत के घाट, पत्थर से वार कर शव को लगाया ठिकाने, ऐसे खुला राज- Chamoli News

Chamoli News: चमौली से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां प्रखंड के छैकुड़ा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। मामूली कहासुनी के चलते पति ने पत्थर से बार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। ये घटना सोमवार की है। पुलिस ने बुधवार को हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया। पति की निशानदेही से शव को बरामद कर लिया गया है।

मामूली कहासुनी में पत्नी को उतारा मौत के घाट Chamoli News

पुलिस की माने तो 24 नवंबर की दोपहर महावीर प्रसाद देवली का अपनी पत्नी दमयंती देवी से झगड़ा हो गया। किसी बात को लेकर कहासुनी के चलते गुस्से में महावीर ने पत्थर से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। रात में ही पत्नी का शव ठिकाने लगा दिया। शव गांव से आधा किलोमीटर दूर एक गदेरे में पत्थरों से दबाकर घर लौट आया।

पत्थर से वार कर शव को लगाया ठिकाने

मृतका का बड़ा बेटा घर आया तो पिता से मां के बारे में पूछा। जिसके बाद पता चला कि वो बीते दिन से गायब है। मां जब तलाश करने पर भी नहीं मिली तो उसने रात में मां के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। मामले की तहकीकात करने पर पुलिस को महावीर प्रसाद पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें