UttarakhandBageshwar newsBig News

अधेड़ व्यक्ति ने चाकू से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, इलाके में मची सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

बागेश्वर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। एक अधेड़ व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बेरहमी से चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी मची हुई है। घटना की सुचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आर्रोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

इलाके में मची सनसनी

घटना गुरूवार देर रात की है। मामला गरुड़ थाना बैजनाथ के गगरीगोल कस्बे का है। आरोपित की पहचान गणेश जोशी के रूप में हुई है। हादसे के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

आरोपित पति गिरफ्तार

सूचना पाकर सीईओ बागेश्वर तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने आरोपित पति को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने मौके से शव को बरामद कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें