highlightUdham Singh Nagar

दहेज के लिए अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न करता है पति, जेठ-जेठानी ने खिलाई गर्भनिरोधक गोली

breaking uttrakhand newsकाशीपुर: काशीपुर के कुंडेश्वरी पुलिस चैकीएक महिला ने अपने पति व जेठ-जेठानी पर गर्भनिरोधक गोली खिलाकर गर्भपात करने का आरोप लगाया है। दहेज के लिए मारपीट कर मानसिक उत्पीड़न करते हैं। एक दूसरे मामले में महिला ने अपने पति पर पांच लाख रुपये और कार न देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उसने पति पर अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि उसकी शादी जुड़का निवासी हरवेंद्र सिंह 15 सितंबर 2010 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति उसे मारपीट कर परेशान करने लगा। गर्भनिरोधक दवाएं खिलाता रहा। 2011 में गर्भवती होने पर उसने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं वह अपने भाई दिनेश कुमार और भाभी पूनम के कहने पर उसे गांव से वैशाली कॉलोनी, काशीपुर में लाकर किराये पर रहने लगा। उसे घर से भी निकाल दिया।

एक और मामले में हरिनगर ढकिया कला निवासी महिला ने अपने पति ब्रह्मनगर निवासी राजकुमार पर दहेज में पांच लाख रुपये और कार न देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक योन संबंध भी बनाए। मना करने पर मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://youtu.be/HZRIf_OedMg

Back to top button