Highlight : मुर्दे के साथ हैवानियत, कब्र से महिला का शव निकालकर दुष्कर्म, हाथ-पैर काटे - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मुर्दे के साथ हैवानियत, कब्र से महिला का शव निकालकर दुष्कर्म, हाथ-पैर काटे

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsहापुड: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली और हैवानियत वाली खबर सामने आई है। बजाया जा रहा है कि जिस स्थिति में महिला का शव पड़ा मिला, उससे उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। दरिंदगी की घटना के बाद से ही लोगों में गुस्सा है। लोगों ने आरोपियों को पकड़कर फांसी की सजा देने की मांग की है।

पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम पड़ताल में जुट गई है। महिला का शव कब्र से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत से क्षत-विक्षप्ति हालात में मिला है। आरोपित मृत महिला का एक हाथ और पैर काट कर ले गया। मामला हापुड़ जनपद के हाफिजपुर थानांतर्गत ग्राम गिरधरपुर-तुमरैल का है। बीते रविवार को गांव की एक महिला की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। जिसका शव गांव में स्थित पीर की मजार के पास कब्रिस्तान में दफनाया गया था।

रीति-रिवाज के अनुसार महिला का पति रोजाना कब्र पर अगरबत्ती लगाने जाता था। शुक्रवार रात भी महिला का पति कब्र पर अगरबत्ती लगने लगा। उस समय तक कब्र सुरक्षित थी। शनिवार सुबह जब पति अगरबत्ती लगाने पहुंचा तो कब्र से महिला का शव गायब था। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और शव की तलाश की गई। महिला का शव कब्र से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में मिला। मृतका का दाहिना पैर और बायां हाथ गायब था। परिस्थितियों को देखते हुए दुष्कर्म की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मौके से खेत तक महिला के शव को खींचकर ले जाने के निशान मिले हैं।

Share This Article