Haridwar NewsBig News

फ्लैट में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदा शख्स, मौत

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में बीते बुधवार को एक फ्लैट में भीषण आग लग गई. आग की लपटें देख वहां मौजूद शख्स ने अपनी जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई.

आग की लपटें देख शख्स ने लगाई तीसरी मंजिल से छलांग

घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की है. बीते बुधवार को नक्षत्र वाटिका के पास रानीपुर झाल भूमानंद अस्पताल के पीछे कॉलोनी में फ्लैट नंबर 57 में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें देख फ्लैट में मौजूद सोनू सिंह (36) पुत्र श्यामवीर निवासी ने अपनी जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. आनन-फानन में सोनू को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

मामले की जांच जारी

अस्पताल में उपचार के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है तीसरी मंजिल से छलांग लगाने के कारण युवक की कूल्हे, चेस्ट और शरीर के अन्य जगह की हड्डियों फ्रैक्चर हो गई थी. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रथम दृष्टया फ्लैट में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें