EntertainmentHighlight

Krrish 4 में जादू की होगी वापसी! Hrithik Roshan की फिल्म टाइम ट्रैवल पर आधारित

लंबे इंतजार के बाद फैंस के लिए खुशखबरी आ गई है। ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) ने अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘कृष’ के चौथे पार्ट(Krrish 4) का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बार ऋतिक सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं बल्कि कैमरे के पीछे भी कमाल दिखाते नजर आएंगे क्योंकि वे ‘कृष 4’ के डायरेक्टर की कुर्सी भी संभालने जा रहे हैं।

Hrithik Roshan की Krrish 4 में जादू की वापसी

इधर कुछ रिपोर्ट्स में ये भी चर्चा है कि Krrish 4 की कहानी टाइम ट्रैवल पर आधारित होगी। अगर वाकई ऐसा होता है तो ये सीरीज में एक बिलकुल नया ट्विस्ट लेकर आएगा। जो फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है।

सबसे दिलचस्प बात ये है कि ‘कोई मिल गया’ के प्यारे एलियन ‘जादू’ की भी वापसी की खबरें आ रही हैं। जादू जिसने सालों पहले अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत लिया था फिर से पर्दे पर नजर आ सकता है।

टाइम ट्रैवल पर आधारित होगी फिल्म

सूत्रों की मानें तो Krrish 4 में रोहित मेहरा यानी ऋतिक का पिता वाला किरदार और कृष की मां जैसे पुराने किरदार भी टाइम ट्रैवल के जरिये कहानी में लौट सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि ‘कृष 4’ का एंडिंग ओपन एंडेड होगी। मतलब फ्रेंचाइजी को भविष्य में किसी नए चेहरे के साथ आगे बढ़ाने का रास्ता भी खुला रहेगा।

कब शुरु होगी शूटिंग?

फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट और वीएफएक्स पर तेजी से काम चल रहा है। मेकर्स की प्लानिंग है कि 2026 में शूटिंग शुरू कर दी जाए। ‘कृष 4’ को भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे अलग साइंस फिक्शन फिल्म बनाने का टारगेट रखा गया है। अब देखना ये होगा कि ऋतिक एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर के तौर पर भी फैंस के दिलों में जादू बिखेर पाते हैं या नहीं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें