highlightUttarakhand Weather Update

कुमाऊं में आज उड़ रहा अबीर-गुलाल, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तराखंड में आज मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे तो कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही कुछ जिलों में बारिश के आसार भी हैं।

कुमाऊं के इन जिलों में आज होगी बारिश

प्रदेश में आज कुमाऊं में होली मनाई जा रही है। छलड़ी पर जमकर अबीर-गुलाल उड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कुमाऊं के दो जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड की अधिकतर जगहों पर आज मौसम सुहावना रहेगा।

जहां एक ओर पहाड़ों पर हवा चलेगी तो मैदानी इलाकों में ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक कुमाऊं के दो जिलों पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

हल्के बादल छाने से मौसम बना रहेगा सुहावना

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे। जिस से ज्यादातर इलाकों में मौसम सुहावना बना रहेगा। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में धूप खिलने से तापमान सामान्य से ज्यादा बने रहने की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button