highlightUttarakhand Weather Update

दिन में तेज धूप तो सुबह-शाम हो रही ठंड, जानें अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

प्रदेशभर में बीते कुछ दिनों से चटख धूप खिल रही है। जिस कारण तापमान सामान्य हो रहा है और ठंड थोड़ी कम महसूस हो रही है। तापमान में बढो़तरी के साथ ही मैदानी इलाकों में भी कोहरे की चादर छट रही है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में लोग सर्दियों की धूप का आनंद ले रहे हैं।

अगले चार दिन साफ रहेगा मौसम

प्रदेशभर में आने वाले चार दिनों तक प्रदेश भर में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। हालांकि रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के कारण फिलहाल ठंड रहेगी। सुबह-शाम ठंड और दिन में तेज धूप खिली रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 13 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा।

फरवरी की शुरूआत में ही हुई तीन गुना बारिश

प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक करीब तीन महीने से बारिश नहीं हुई थी। लेकिन फरवरी की शुरूआत मौसम के हिसाब से शानदार रही। फरवरी की शुरूआत में ही प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। फरवरी के पहले हफ्ते में ही प्रदेश में सामान्य से तीन गुना बारिश हुई। बता दें कि प्रदेश में फरवरी के पहले हफ्ते में आमतौर पर औसत 12 मिमी बारिश होती है। लेकिन इस बार अब तक 36 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

शुक्रवार को ऐसा रहा विभिन्न शहरों का तापमान

  • यूएस नगर अधिकतम तापमान – 20.6 न्यूनतम तापमान – 3.2
  • देहरादून अधिकतम तापमान – 21.0 न्यूनतम तापमान – 5.8
  • नई टिहरी अधिकतम तापमान – 16.6 न्यूनतम तापमान – 4.5
  • मुक्तेश्वर अधिकतम तापमान – 15.9 न्यूनतम तापमान – 4.5

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button