Trending

Instagram का नया Instants फीचर पसंद नहीं आया? जानें कैसे करें बंद

How To Turn Off Instants: हाल ही में इंस्टाग्राम ने अपना नया फीचर Instants लॉन्च किया है। इसे ऐप में ही एक फीचर के तौर निकाला गया है। तो वहीं इसकी स्टैंडअलोन ऐप भी अवेलेबल है। ऑथेंटिक और डिसअपीयरिंग फोटो के लिए इस फीचर को लाया गया है।

ये स्नैपचैट जैसी ऐप्स को टक्कर देने के लिए बनाया गया है। हालांकि कुछ यूजर्स इसे काफी यूज कर रहे हैं। तो वहीं कुछ को ये फीचर ज्यादा पसंद नहीं आया। अगर आपको भी ये फीचर नहीं पसंद आ रहा तो चलिए इसे बंद करने का तरीका जान लेते हैं।

Instagram का नया Instants फीचर पसंद नहीं आया?

पॉप-अप नोटिफिकेशन के जरिए इंस्टाग्राम Instants की जानकारी दे रहा है। ये फीचर मैसेजिस के सेक्शन में साइड में एक एक मिनी फोटो स्टैक की तरह दिखाई देता है। टैप करने पर पहले ये आपको कैसे यूज करना है उसका इंट्रोडक्शन देता है। जिसके बाद इसमें नीचे शटर बटन है। जिसमें आप फ्रेंड्स और क्लोज फ्रेंड्स के विक्लप को भी चुन सकते है। जिसे भी आप अपनी इन्सटेंट पर डाली चीजें दिखाना चाहते हो। शटर बटन दबाते ही फोटो कैप्चर हो जाती है। जो आपके इंस्टाग्राम फ्रेंड्स को दिखेगी।

गलती से शेयर हो जा रहीं फोटोज

इंस्टाग्राम ने इस नए फीचर को साफ तौर पर एक्सप्लेन नहीं किया है। जिसके चलते कई लोगो की इंस्टाग्राम पर अपने आप फोटो भिज जा रही हैं। कई लोगों की शिकायत है कि उन्हें इस बात का पता नहीं चल पा रहा है कि फोटो कब सेंड हो जारी है। इस वजह से वो इस फीचर को बंद करना चाहते हैं।

Instants को बंद कैसे करें?

इंस्टाग्राम में Instants को बंद करने के लिए सबसे पहले :-

  • अपनी प्रोफाइल पर जाएं।
  • स्क्रीन के टॉप-राइट में थ्री-लाइन मेनू पर टैप करे।
  • सेटिंग्स ओपन करें।
  • कंटेट प्रेफरेंस के सेक्शन में “Hide Instants in Inbox” के ऑप्शन का टॉगल ऑन कर दें।
  • आपको इसके बाद इनबॉक्स में Instants नजर नहीं आएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें