Health

बदलते मौसम से लोग परेशान!, खांसी, बुखार और कमजोरी है तो इन बातों का रखें ध्यान

मार्च का महीना आ गया है। हालांकि मौसम का कुछ ऐसा मिजाज है कि ये स्वास्थ्य को खतरे में डाल रहा है। बदलते मौसम में हर किसी को या तो बुखार हो रहा है या फिर खांसी, जुखाम या फिर तीनों। इसके साथ ही लोग पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप दवा के साथ-साथ अपने खानपान में बदलाव भी करें। अगर आप भी इन सब से परेशान है तो बचाव के लिए इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

बदलता मौसम!, खांसी, बुखार और कमजोरी से लोग परेशान

दरअसल अचानक से गर्मी होने के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं। लोगों को बुखार, लगातार खांसी, पेट में मरोड़ और थकान के साथ सिर दर्द की शिकायत हो रही है। मौसम में हो रहा उतार-चढ़ाव ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कमजोर कर रहा है। ज्यादातर मामलों में ये वायरल संक्रमण हो सकता है।ऐसे में जरूरी है कि आप दवा के साथ सावधानी भी बरते।

अपने खानपान में करें बदलाव

लोगों को अपने खानपान में भी ध्यान देने की जरूरत है। नींबू पानी, नारियल पानी, दही, छाछ, खीरा के साथ खरबूज, ककड़ी, संतरा और मौसमी फल का सेवन करना चाहिए। हालांकि याद रहे कि दही, छाछ आदि ठंडी चीजों को आप बदलते मौसम में दिन में ही लो तो अच्छा रहेगा। इसके साथ ही कम मसालेदार और ताजा खाना खाएं। अपने डाइट में सलाद जरूर एड करें। साथ ही आसानी से पचने वाली पालक, केल, और लौकी जैसी सब्जियों का सेवन करें।

इन लक्षणों पर दें ध्यान

  • हल्का या तेज बुखार
  • खांसी या गले में खराश
  • पेट दर्द या मरोड़, उल्टी
  • शरीर में कमजोरी और थकान

ऐसे लक्षण दिखने पर दवा और आराम से ये कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। हालांकि बुखार तीन दिन से ज्यादा बना रहे या फिर खांसी बढ़ जाए तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • बासी या खुला खाना अवाइड ही करें
  • उबला हुआ या फिर फिल्टर का पानी ही पिएं
  • साफ-सफाई का ध्यान रखें
  • मौसम के अनुसार कपड़े पहनें

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें