TrendingHighlight

Sunita Williams के ओवरटाइम वेतन का क्या? 9 महीने अंतरिक्ष में फंसे रहने के लिए कितनी सैलरी देगा NASA?

अंतरिक्ष में जाने वाले हर मिशन की एक अलग कहानी होती है। लेकिन सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर का मिशन उम्मीद से कहीं लंबा और चुनौतीपूर्ण बन गया। जो सफर सिर्फ 8 दिन का होना था वो तकनीकी दिक्कतों की वजह से 9 महीने से ज्यादा लंबा खिच गया। हालांकि अब आखिरकार नासा ने उनकी वापसी का रास्ता साफ कर दिया है। लेकिन एक सवाल है जो लोगों के मन में आ रहा है और वो है कि सुनिता को इसके लिए अतिरिक्त वेतन या ओवरटाइम(Sunita Williams Salary) मिलेगा? आइए इस पूरी कहानी को विस्तार से समझते हैं।

8 दिन का मिशन 9 महीने का बना गया Sunita Williams

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जून 2024 में नासा के एक मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) गए थे। वे बोइंग स्टारलाइनर नाम के स्पेसक्राफ्ट के जरिए वहां पहुंचे थे। उनका मिशन महज कुछ दिनों का था। लेकिन अचानक आई तकनीकी खराबियों के चलते वे तय समय पर वापस नहीं आ सके।

क्या सच में वे ‘फंसे’ थे?

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों अंतरिक्ष यात्री ISS पर फंस गए हैं। लेकिन नासा का कहना कुछ और है। नासा के मुताबिक वे वहां “फंसे” नहीं थे बल्कि अपनी नियमित जिम्मेदारियों को निभा रहे थे। दोनों ने वहां वैज्ञानिक शोध, उपकरणों की मेंटेनेंस और नासा के कई महत्वपूर्ण प्रयोगों में योगदान दिया।

ये भी पढ़े:- 9 महीने से अंतरिक्ष में फंसी Sunita Williams की इस दिन घर वापसी, लाइव देख पाएंगे एस्ट्रोनॉट की वापसी

ओवरटाइम वेतन का क्या? Sunita Williams Salary

सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या सुनीता और बुच को 9 महीने अतिरिक्त काम करने के लिए ओवरटाइम सैलरी मिलेगी? इसका जवाब नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री कैथरीन ग्रेस (कैडी) कोलमैन ने दिया। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों को अतिरिक्त वेतन या ओवरटाइम नहीं दिया जाता। वे संघीय कर्मचारी होते हैं और उनकी सैलरी फिक्स रहती है।

चाहे वे पृथ्वी पर काम करें या अंतरिक्ष में। हालांकि उन्हें प्रतिदिन एक छोटा सा स्टाइपेंड जिसे हिंदी में भत्ता कहा जाता है, जरूर मिलता है। जो चार डॉलर यानी की करीब 347 रुपए प्रति दिन होता है। अगर इस भत्ते को 9 महीनों यानी 287 दिन के हिसाब से देखें तो दोनों को कुल 1,148 डॉलर यानी की करीब 1 लाख रुपये अतिरिक्त(NASA to pay Sunita Williams) मिलेंगे।

नासा के अंतरिक्ष यात्रियों की सैलरी कितनी होती है?

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नासा के जीएस-15 वेतन ग्रेड में आते हैं। जो कि संघीय कर्मचारियों का सबसे ऊंचा स्तर होता है। इस ग्रेड में एक अंतरिक्ष यात्री को सालाना करीब 1.08 करोड़ से 1.41 करोड़ रुपये तक सैलरी(Sunita Williams Salary) मिलती है।

अब वापसी का समय आ गया!

अब जब उनके मिशन की योजना से कहीं ज्यादा लंबी अवधि पूरी हो चुकी है। तो नासा ने आखिरकार स्पेसएक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट भेजा है। जो उन्हें 19 मार्च तक पृथ्वी पर वापस लाने वाला है। इस स्पेसक्राफ्ट में नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी होंगे जो उनके साथ वापस लौटेंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें