EntertainmentHighlight

Housefull 5 OTT Release Date: ‘हाउसफुल 5’ ओटीटी पर देगी दस्तक, जानें कब और कहां होगी रिलीज?

Housefull 5 OTT Release Date: अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को दर्शक ओटीटी पर देखने के लिए काफी बेताब हैं। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद फायनली ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। मल्टीस्टारर फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। हाउसफुल 5 अगस्त के पहले हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा रही है।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

खबरों की माने तो फिल्म के ओटीटी राइट्स प्राइम वीडियो को बेचे गए है। ऐसे में फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। हालांकि पहले से ही ये फिल्म इस ओटीटी पर रेंट के लिए अवेलेबल है। 90 करोड़ में ये ओटीटी डील हुई है। अब दर्शक बिना रेंट के इस फिल्म का मजा उठा सकते है।

ओटीटी पर कब रिलीज होगी ‘हाउसफुल 5’? (Housefull 5 OTT Release Date)

खबरों के मुताबिक ‘हाउसफुल 5’ अगले महीने यानी की 1 अगस्त को प्राइम वीडियो पर बिना किसी रेंट पेमेंट के दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। थिएटर्स में ‘हाउसफुल 5’ दो वर्जन 5ए और 5बी रिलीज हुए थे। ऐसे में ओटीटी पर भी फिल्म के दो वर्जन ही स्ट्रीम किए जाएंगे। हालांकि मेकर्स द्वारा अभी तक फिल्म के ओटीटी रिलीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कितना हुआ ‘हाउसफुल 5’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 6 जून, 2025 को रिलीज हुई ये कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’,ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 183.3 करोड़ रुपए का कारोबार किया। तो वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 288.58 करोड़ का बिजनेस किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें