Entertainment

‘रोने लगे, कांप रहे थे…’, वेडिंग नाइट वाले सीन में एक्टर का हुआ बुरा हाल, OTT पर छायी Chiraiya

हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक सीरीज रिलीज हुई। जिसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा दिया। सीरीज का टाइटल ‘चिरैया'(Chiraiya) है। गंभीर मुद्दों पर जोर देने वाली इस सीरीज में मैरिटल रेप जैसे सबजेक्ट पर भी बात की गई है। दर्शकों द्वारा इस सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है। चिरैया में अरुण और पूजा का वेडिंग नाइट वाला सीन है, जो काफी चर्चा में रहा। इसको एक्टर सिद्धार्थ शॉ और एक्ट्रेस प्रसन्ना बिष्ट ने किया था। इस दौरान अभिनेता के पसीने छूट गए थे। साथ ही वो रोने भी लगे थे।

‘रोने लगे, कांप रहे थे…’, वेडिंग नाइट वाले सीन में एक्टर का हुआ बुरा हाल,

दरअसल चिरैया में सिद्धार्थ शॉ ने अरुण का रोल अदा किया है। तो वहीं एक्ट्रेस प्रसन्ना बिष्ट ने पूजा का किरदार निभाया है। पूजा और अरुण की सीरीज में शादी होती है। सीरीज में वेडिंग नाइट का सीन काफी डरावना और रूह को कपा देने वाला है। इसी सीन को लेकर हाल ही में दोनों एक्टर्स ने अपना एक्सपीरियंस साझा किया। अभिनेत्री की माने तो सीन को करने से पहले एक्टर रो गए थे।

रोने लगे थे एक्टर सिद्धार्थ

प्रसन्ना ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया, “इस सीरीज को सिद्धार्थ के लिए करना आसान नहीं था। जबकि हमारे पास इंटीमेसी कॉर्डिनेटर मौजूद थे और वो बताते थे कि क्या करने है और सीन को कैसे शूट किया जाएगा? लेकिन जब हम पहला सीन सुहागरात के लिए टेक देते हैं तो सिड रोने लगे थे। ये कांपने लगे थे रो रहे थे। हमने फिर वेट किया ताकि वो खुद को संभाल पाएं।”

रिहर्सल के बाद भी एक्टर के नहीं थमे आंसू

सिद्धार्थ शॉ ने भी इस सीन को लेकर अपनी फीलिंग के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ। हो सकता है कि एक इंसान होने के नाते इंसानियत की वजह से ऐसा होगा। जबकि मैं और प्रसन्ना एक-दूसरे को 5 साल से जानते हैं और हमने शूट से पहले रिहर्सल भी किया था। ये एक कोरियोग्राफी और डांस स्टेप की तरह है। ऐसा नहीं है कि हमने डायरेक्टर सीन शूट किया। पता नहीं क्यों मेरा पहला रिएक्शन रोने के तौर पर आया। ये इसलिए भी हो सकता है क्योंकि कई बार लाइफ में समझ नहीं आता है कि ये क्यों हो रहा है।”

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ‘चिरैया’

बताते चलें कि सीरीज ‘चिरैया’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 20 मार्च, 2026 को रिलीज हुई थी। 6 एपिसोड्स की इस सीरीज ने लोगों का दिल जीत लिया है। रिलीज के काफी दिन बाद भी ये ट्रेंडिग लिस्ट में बरकरार है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें