Haridwar NewsHighlight

भगवानपुर में बनेगा कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास, रेखा आर्य ने किया भूमि पूजन

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को भगवानपुर में कामकाजी महिला छात्रावास के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया. बता दें यह छात्रावास करीब 750 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैलेगा. बता दें इसकी निर्माण लागत 279.05 लाख रुपये होगी.

भगवानपुर में बनेगा महिलाओं के लिए छात्रावास

भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह छात्रावास क्षेत्र की कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुलभ आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल है. उन्होंने कहा कि छात्रावास के बनने से भगवानपुर और आसपास के क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं को आवास संबंधी समस्या से मुक्ति मिलेगी.

भारत की बेटियां हर क्षेत्र में बढ़ रही हैं आगे : मंत्री

कार्यक्रम के दौरान रेखा आर्य ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया. मंत्री ने कहा कि भारत की बेटियां अब हर क्षेत्र में मजबूती से आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा हमारी सेना ने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा और उस कार्रवाई की जानकारी देने भी दो महिला अधिकारी सामने आई. यह भारत की नारियों की शक्ति का प्रतीक है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें