न्यूजीलैंड ने भारत को हैमिल्टन में खेले गए आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में 4 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया। यह महेंद्र सिंह धौनी का 300वां टी20 मैच भी था। लेकिन वह इसे बल्ले से यादगार नहीं बना सके और सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
वहीं इस दौरान खेल के मैदान में धोनी ने कुछ ऐसा किया की हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. जी हां सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि विकेटकीपिंग कर रहे धौनी से मिलने के लिए उनका एक फेन सुरक्षा घेरा तोड़कर हाथ में तिरंगा लिए मैदान में घुस आता है।
एमएस धौनी ने ‘तिरंगे’ को दिया सम्मान
आपको बता दें एक फेन महेंद्र सिंह धौनी के पैरों में गिर पड़ता है और अपने कुर्ते से उनके जूतों को पोछने लगता है। इसी बीच उसके दूसरे हाथ में भारत का राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ जमीन से छूने ही वाला होता है कि इससे पहले महेंद्र सिंह धौनी उसे अपने हाथ में लेकर संभाल लेते हैं। इसके बाद प्रशंसक को इशारे से मैदान बाहर जाने को कहते हैं।’ क्रिकेट प्रशंसक सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूग पसंद कर रहे हैं और ‘तिरंगे’ के प्रति धौनी का सम्मान देख अभिभूत हैं। गौरतलब है कि भारत को पिछले 10 टी20 सीरीज में हार नहीं मिली थी। और न्यूजीलैंड ने उसका विजयी अभियान रोक दिया।