Big NewsInternational News

त्राहिमाम!, 7 बहुमंजिला इमारतों में लगी भीषण आग, अब तक 44 की मौत, 300 से ज्यादा लापता – Hong Kong Fire News

Hong Kong Fire News: हांगकांग के ताईपो से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर कई सारी बहुमंजिला इमारतों में भईषण आग लग गई। जिसमें अब तक 44 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। तो वहीं 300 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है।

खबरों की माने तो बुधवार 26 नवंबर की दोपहर आग सात इमारतों (Hong Kong Fire News) में फैल गई। इस मामले में तीन संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आग का लेवल पांचवे कैटेगरी में रखा गया है। जो कि सबसे भयानक माना जाता है।

Hong Kong Fire News

हांगकांग में 7 बहुमंजिला इमारतों में लगी भीषण आग Hong Kong Fire News

रॉयटर्स ने फायर सर्विसेज डिपार्टमेंट (एफएसडी) के हवाले से बताया कि इस आग के कारण कई सारे लोग बिल्डिग्स में ही फंस गए। कई किलोमीटर तक ये आग की लपटें देखी गई। एफएसडी ने कहा कि 26 नवंबर की दोपहर 2.51 मिनट पर आग लगने की खबर मिली।

कई किलोमीटर तक दिखी आग की लपटें Hong Kong Fire

बता दें कि आग बुझाने का ऑपरेशन चल रहा है। जो वीडियो सामने आई है उसमें बड़ी-बड़ी इमारतों से धुएं का गुबार निकलता देखा जा रहा है।

खबरों की माने तो शहर के ताई पो जिले में बांस की मचान तक भी आग फैल गई। बताते चलें कि हांगकांग के उत्तरी हिस्से में ताई पो आता है। ये चीन के शेनझेन के बॉर्डर के पास है। अब तक करीब 90% लोगों को सुरक्षित निकाल दिया गया है। हादसे के बाद कई सारी सड़के बंद कर दी है।

17 साल पहले भी लगी थी ऐसी भीषण आग

बताते चलें कि इस तरह की पांच कैटेगरी वाली आग हांगकांग में 17 साल पहले लगी थी। जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी। हालांकि इस बार काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। साथ ही मौत का आकंड़ा भी बड़ा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें