गृह मंत्रालल ने देश के टॉप 10 पुलिस स्टेशनों की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें मणिपुर के थौबल का पुलिस स्टेशन पहले स्थान पर है। इसमे प्रदर्शन(काम) से लेकर साफ सफाई, नियम कानून, अपराध को कम करना, उस पर लगाम लगाने के साथ ही समस्याओं के निस्तारण समेत कई काम शामिल है।। वहीं बता दें कि इसके अलावा उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ के पुलिस स्टेशन भी इसमें शामिल हैं।
पहले स्थान पर मणिपुर का थौबल पुलिस स्टेशन है। इसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: तमिलनाडु एवं अरूणाचल प्रदेश के पुलिस स्टेशन मौजूद हैं। लिस्ट के अनुसार तमिलनाडु की सलेम सिटी का सरमंगलम थाना दूसरे नंबर है जबकि अपने प्रदर्शन के लिए अरूणाचल प्रदेश के चलांग का खरसांग पुलिस स्टेशन तीसरे नंबर पर स्थित है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के पुलिस स्टेशनों को भी टॉप 10 में शामिल किया गया है।
आपको बता दें कि 16,671 थानों का सर्वे किया गया जिनमें से 10 सबसे अच्छे पुलिस स्टेशनों का छांटना था। यह सर्वे आंकड़ों के अध्ययन और लोगों की राय के आधार पर किया गया। यह लिस्ट संपत्ति अपराध, महिलाओं के खिलाफ अपराध दुर्बल जनों के खिलाफ अपराध और लापता लोगों एवं मृतकों के मामलों के आधार पर तैयार की गई है। ये हैं टॉप-10 थाने-
- नोंगपोक सेमकई, थौबल, मणिपुर
- एडब्ल्यूपीएस सुरमंगलम, सालेम सिटी, तमिलनाडु
- खरसांग, चांगलांग, अरूणाचल प्रदेश
- झिलमिल (भैया थाना), सुरजापुर, छत्तीसगढ़
- संगुएम, दक्षिण गोवा, गोवा
- कालिघाट, उत्तर और मध्य अंडमान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- पॉकयोग, पूर्वी जिला, सिक्किम
- कांठ, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
- खानलेवा, दादरा और नागर हवेली, दादरा और नागर हवेली
- जम्मीकुंटा टाउन पीएस, करीमनगर, तेलंगाना