NationalHighlight

गृह मंत्रालय का मीडिया चैनलों को आदेश, हवाई हमले के सायरन की आवाज का ना करें इस्तेमाल

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी मीडिया चैनलों को सिविल डिफेंस एयर रैड सायरन की ध्वनियों का उपयोग न करने की सलाह दी है.

गृह मंत्रालय का मीडिया चैनलों को आदेश

गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मीडिया चैनल्स को सिविल डिफेंस एयर रैड सायरन की ध्वनियों का नियमित रूप से इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसे करने से नागरिकों में सायरन के प्रति संवेदनशीलता को कम कर सकता है.

जागरूकता अभियानों में ही करें सायरन का इस्तेमाल

गृह मंत्रालय ने कहा केवल सामुदायिक जागरूकता अभियानों के दौरान ही सिविल डिफेंस एयर रैड सायरन की ध्वनियों का उपयोग करें, ताकि नागरिकों में जागरूकता बनी रहे और किसी भी आपातकालीन स्थिति में वे सही प्रतिक्रिया दे सकें.

ये है मुख्य उद्देश्य

गृह मंत्रालय ने कहा आदेश का मुख्य उद्देश्य यह है कि यदि सायरन को बिना किसी विशेष कारण के बार-बार बजाया जाता है, तो लोग इसे सामान्य समझ सकते हैं और वास्तविक हवाई हमलों के दौरान इस पर उचित प्रतिक्रिया नहीं दे सकते. इससे नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

media channels should not use the sound of siren

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें