Trending

Holi ke Rang Ko Kaise Nikale: अटका है होली का रंग? रसोई के इस नुस्खे से करें साफ

Holi Hair Color Removal: होली त्यौहारों का रंग है इस दिन रंग नहीं लगाया तो क्या लगाया? हालांकि कई बार ये रंग त्यौहार के बाद समस्या बन जाते है। रंग चेहरे से तो किसी तरह उतर जाता है। लेकिन कई दिनों तक बालों में अटका रह जाता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझते है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आप अपने बालों से जिद्दी रंगों को हटा सकते है वो भी बिना बालों को नुकसान (holi ke rang ko kaise nikale) पहुंचाए।

holi ke rang ko kaise nikale: अटका है होली का रंग? रसोई के इस नुस्खे से करें साफ

आजकल बाजार में कई ऐसे रंग हैं जिनमें केमिकल होते हैं। ये आपके बालों और स्कैल्प को रूखा कर देते हैं। जिससे बालों की चमक छीन जाती है। होली खेलने के बाद बाल खुरदरे हो जाते हैं। ऐसे में बालों से रंग हटाने और उनकी असली चमक वापस पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों से होली का रंग हटाने के आसान घरेलू नुस्खे

नारियल तेल से रंग ढीला करें

बालों में अगर रंग लगा है तो सबसे पहले आप नारियल तेल लें और उसे हल्का गुनगुना कर लें। जिसके बाद उंगलियों से स्कैल्प पर धीरे-धीरे मसाज करें। इसके बाद शैंपू लें और हल्के-हल्के मसाज करने के करीब 30 मिनट बाद सिर धो लें।

नींबू और दही है फायदेमंद

रंग नहीं हट रहा तो सबसे पहले दो चम्मच दही लें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। इसे जड़ों पर और सिर दोनों पर लगाकर करीब 30 मिनट छोड दें। पहले फिर पानी से धोए। इसके बाद माइल्ड शैंपू से भी सिर को धोए।

अंडे की जर्दी से करें सफाई

अंडे की जर्दी में थोड़ा दही मिलाए। जिसके बाद पेस्ट को बालों पर लगाएं। इसके बाद अपने बालों को 30–40 मिनट बाद धो लें। इससे ना सिर्फ रंग हल्का पड़ता है। बल्कि बाल भी मुलायम होते हैं।

एलोवेरा जेल से स्कैल्प को आराम

अगर रंग से आपको खुजली या जलन हो रही हो घबराए नहीं। इसके लिए एलोवेरा जेल लगाना बेस्ट रहता है। इसके लिए हो सके तो ताजे जेल को स्कैल्प करीब 20 मिनट लगाकर रखें और उसके बाद धो लें। ये स्कैल्प में हो रही खुजली के साथ-साथ रंग की पकड़ को भी कम करता है।

तुरंत शैंपू ना करें

बता दें कि कई बार लोग क्या करते है कि होली के तुरंत बाद शैंपू कर लेते हैं। इससे आपके बाल और भी ज्यादा सूख जाते हैं। जिससे रंग और भी ज्यादा गहराई से जम जाता है। ऐसेमें बेहतर होगा कि आप पहले तेल या फिर किसी मास्क से रंग को थोड़ कम कर लें। जिसके बाद ही शैंपू का प्रयोग करें।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें