Haridwar NewsBig News

हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रूडकी के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी है.

हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की है. जानकारी के अनुसार योगेश नाम का युवक दुकान में बैठा था. अचना उसने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हुई तब तक युवक की मौत हो चुकी थी. मृतक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है.

जांच में जुटी पुलिस

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले को लेकर मंगलौर के सीओ विवेक कुमार का कहना है कि मृतक हिस्ट्रीशीटर रह चुका है. उसने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें