Big News : ऐतिहासिक फैसला - जम्मू कश्मीर से हटी धारा 35 A - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ऐतिहासिक फैसला – जम्मू कश्मीर से हटी धारा 35 A

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read

दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार ने भारतीय इतिहास में अब तक का ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 35 A को हटा दिया है। अमित शाह ने कहा है कि अनुच्छेद 370 के सभी खंड अब कश्मीर में लागू नहीं होंगे। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया गया है। इसी के साथ जम्मू कश्मीर अब राज्य नहीं रहा है। ये विधानसभा के साथ एक केंद्र शासित प्रदेश हो गया है। लद्दाख को बिना विधानसभा के केंद्र शासित राज्य घोषित किया गया है। इसे इस तरह से भी समझ सकते हैं कि जम्मू कश्मीर का शासन अब दिल्ली की तरह ही चलेगा।

Share This Article