National

Himanta Biswa Sarma ने ली असम CM पद की शपथ, जानें कौन-कौन बना मंत्री?

Himanta Biswa Sarma Assam CM Oath Ceremony: असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की। जिसके बाद आज मंगलवार, 12 मई को हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही वो असम में पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए है जिसने लगातार दो कार्यकाल तक मुख्यमंत्री की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी में आयोजित किया गया। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें सीएम पद के लिए शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के कई मुख्यमंत्री और मंत्री शामिल हुए।

असम के मुख्यमंत्री के रूप में हिमंत बिस्वा सरमा ने ली शपथ Himanta Biswa Sarma Assam CM Oath Ceremony

एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रविवार 10 मई को राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। बता दें कि असम में एनडीए सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल है। सबसे पहले साल 2016 में बीजेपी की सरकार से पहली बार सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने थे। जिसके बाद साल 2021 में हिमंत बिस्वा सरमा को सीएम पद के लिए चुना गया था।

इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

  • रामेश्वर तेली
  • अतुल बोरा
  • चरन बोरो (बीपीएफ)
  • अजंता नियोग

हिमंत बिस्वा सरमा का राजनीतिक सफर

कांग्रेस छोड़कर साल 2015 में हिमंत बिस्वा ने बीजेपी ज्वाइन की। कांग्रेस का असम में दबदबा था। उस दौरान भाजपा के पास कुल पांच विधायक थे। लेकिन हिमंत सरमा भाजपा की पकड़ को पूर्वोत्तर में मजबूत किया। साल 2016 में पार्टी ने उन्हें नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) का संयोजक बनाया। जिसके बाद उन्होंने बीजेपी के साथ पूर्वोत्तर के क्षेत्रीय दलों को जोड़ने का काम किया। राजनीतिक विश्लेषक की माने तो पूर्वोत्तर में बीजेपी की मजबूती का सबसे बड़ा कारण हिमंता बिस्वा सरमा की रणनिति रही।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें