NationalHighlight

Himachal Landslide: मंडी में भी भारी बारिश से मची तबाही!, भूस्खलन से तीन की मौत

Himachal Landslide: उत्तराखंड के साथ हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) में भी भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बीते सोमवार रात को मंडी (Mandi Landslide) जिले के सुंदरनगर उपमंडल के निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन हुआ। इसी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं दो को सुरक्षित बचा लिया गया है। खबरों की माने तो भूस्खलन से पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के दौरान घर पर पांच लोग थे। मृतकों में दो महिलाएं और एक आठ महीने का बच्चा है।

himachal-landslide mandi 3 dead

Himachal Landslide: मंडी में भी बारिश का कहर!, भूस्खलन से तीन की मौत

भूस्खलन से मृतकों में तांगू देवी(33), कमला देवी(33) और भीष्म सिंह(8 महीने) शामिल हैं। तो वहीं सुरक्षित बचे दो लोगों में खूब राम(65) और दर्शन देवी(58) शामिल हैं। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में ले लिया गया है। जिसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की पुष्टि एसपी मंडी साक्षी वर्मा द्वारा दी गई है।

इलाके के ज्यादातर मार्ग बंद

खबरों की माने तो इलाके के ज्यादातर मार्ग बंद पड़े हैं। जिसके चलते घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी आ रही है। स्थानीय लोगों द्वारा ही सर्च और रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। इलाके में अभी भी रुक रुककर बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते राहत और बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही हैं। तो वहीं पहाड़ी से मलबा गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें