NationalBig News

Himachal Bus Accident News: 16 पहुंचा मौत का आकंड़ा, हिमाचल बस हादसे में लापता बच्चे का शव बरामद

Himachal Bus Accident News: हिमाचल प्रदेश से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। बिलासपुर जिले के भल्लू में बस हादसे में अभी तक 16 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। जिसमें एक परिवार के चार सदस्य भी शामिल है। बताते चलें कि हादसे के दौरान बस में 18 यात्री सवार थे।

Himachal Bus Accident News: 16 पहुंचा मौत का आकंड़ा

दरअसल बस मरोतन से घुुमारवीं जा रही थी। हादसे के वक्त रुक-रुककर बारिश हो रही थी। अब तक 16 लोगों के शव बरामत किए गए हैं। तो वहीं दो बच्चों को बचाया गया और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। बचाव कार्य जारी है। खबरों की माने तो पहाड़ का एक बड़ा सा हिस्सा बस पर गिर पड़ा।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। जिसमें विपिन कुमार, पत्नी अंजना और उनके दो बच्चे सात साल का नक्श और चार साल का आरव शामिल है। साथ ही विपिन के भाई राजकुमार की धर्मपत्नी कमलेश कुमारी की भी जान चली गई।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें