Sports

हिमा दास ने एथलेटिकी मिटिनेक रीटर में जीता स्वर्ण पदक

khabar ukभारत के शीर्ष फरार्टा धावकों हिमा दास और मोहम्मद अनस ने चेक गणराज्य में जारी एथलेटिकी मिटिनेक रीटर-2019 स्पर्धा में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के 300 मीटर में स्वर्ण पदक जीते. अनस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. इस साल के अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए अनस ने पुरुषों के 300 मीटर रेस को 32.41 सेकेंड के समय के साथ पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

वहीं हिमा ने महिलाओं की 300 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. भारतीय खेल प्राधिकरण  ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर हिमा के स्वर्ण जीतने की जानकारी दी है. हिमा का दो जुलाई के बाद से यूरोप में यह छठा स्वर्ण पदक है. हिमा ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद खुद ट्वीट करते हुए कहा कि चेक गणराज्य में आज एथलेटिकी मिटिनेक रीटर 2019 में 300 मीटर स्पर्धा में शीर्ष पर रही.’

Back to top button