Big NewsNainitalUttarakhand

नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाईकोर्ट, केंद्र से मिली मंजूरी

हाईकोर्ट अब नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा। इसके लिए केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने अनुमति दे दी है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसकी जानकारी दी है।

नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाईकोर्ट

नैनीताल हाईकोर्ट को शिफ्ट करने की काफी समय से चर्चाएं चल रही थी। कुछ लोग इसके पक्ष में थे तो कुछ लोग इसका लगातार विरोध कर रहे थे। लेकिन अब नैनीताल हाईकोर्ट को शिफ्ट करने पर केंद्र की भी मुहर लग गयी है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने उच्च न्यायालय को स्थानांतरित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने पत्र लिखकर सीएम धामी को दी जानकारी

नैनीताल हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने की केंद्र की मंजूरी पर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने पत्र लिखकर सीएम धामी को जानकारी दी है।

उन्होंने पत्र में लिखा कि राज्य सरकार द्वारा हल्द्वानी में उच्च न्यायलय के लिए आवश्यक अवस्थापना उपलब्ध कराने पर केंद्र सरकार उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने की अधिसूचना की प्रक्रिया प्रारंभ कर देगी।

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ने राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह और मुख्य न्यायायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघवी को भी पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button