मुंबई– बॉलीवुड के थलाईवा यानी की ‘रजनाकांत’ के करोड़ो फैन हैं, जो उन्हें फॉलो करते हैं। लेकिन खुद रजनीकांत किसको फॉलो करते हैं, ये शायद ही आपको पता होगा।
सुपरस्टार रजनीकांत ट्विटर पर सिर्फ दो ही लोगों को फॉलो करते हैं- पहले शख्स भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और दूसरे शख्स बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैं। हालांकि रजनीकांत ट्विटर पर कुछ न्यूज़ वेबसाइट्स को भी फॉलो करते हैं और इन सबको मिलाकर कुल 19 लोगों को रजनीकांत फॉलो करते हैं।