highlightPithoragarh

लो जी, यहां टाॅस से हुआ ग्राम प्रधान का फैसला…इनको मिली जीत

breaking uttrakhand newsपिथौरागढ़: गंगोलीहाट के पाली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद पर बराबर मत मिलने से प्रधान पद पर रोचक स्थिति बनी। दोनों ही प्रत्याशियों को बराबर वोट मिलने से जीत-हार का फैसला टॉस से किया गया।

दरअसल, पाली गांव में पुष्पा देवी और नीरू देवी प्रधान पद के लिए आमने-सामने थी। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों ही प्रत्याशियों को 120-120 वोट मिले। जिसके बाद दोनों प्रत्याशियों की सहमती से टॉस किया गया, जिसमें में पुष्पा देवी विजेता बनी। आरओ ने टाॅस के आधार पर उनको प्रधान पद पर विजयी घोषित किया।

Back to top button