Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार में फिर घुसा हाथियों का झुंड: आठ जंगली हाथियों ने मचाया हड़कंप, खेतों में बरपाया कहर

हरिद्वार के जमालपुर कला गांव में बुधवार देर रात आठ जंगली हाथियों का झुंड दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का यह झुंड अचानक कॉलोनी के पास पहुंच गया और सड़क पर दौड़ते हुए खेतों की ओर चला गया। हाथियों के झुंड ने गन्ने के खेतों में घुसकर फसलों को बुरी तरह तहस-नहस कर दिया।

जंगली हाथियों ने मचाया हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घरों में दुबक गए। वहीं कुछ ग्रामीणों ने इस दृश्य को मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा भी किया, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते जंगली हाथी आए दिन आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं।

वन विभाग ने बढ़ाई क्षेत्र में निगरानी

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायतों के बावजूद विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा, जिससे इंसान और वन्यजीवों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। वन विभाग की टीम को घटना की जानकारी दे दी गई है और हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: देहरादून में देर रात को तांडव मचा रहे हाथी, रिहायशी इलाकों में फैली दहशत, देखें वीडियो

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें