Uttarakhand Chamoli News

जवानों ने बर्फ हटाकर बनाया रास्ता, हेमकुंड साहिब पहुंची भारतीय सेना के जवानों की टीम

भारतीय सेना की 418 इंडिपेंडेंट फील्ड कंपनी (9 माउंटेन ब्रिगेड) की टीम और गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के सेवादार आज हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स तक पहुंच गए हैं।

हेमकुंड साहिब पहुंची जवानों की टीम

संयुक्त टीम ने गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स के द्वार गुरु से अरदास के बाद खोल दिए, जिससे अब टीम यहीं पर रहकर कार्य कर सकेगी। इससे पहले उन्हें हर शाम घांघरिया वापस लौटना पड़ता था। टीम अब हेमकुंड साहिब से अटलकोटी ग्लेशियर प्वाइंट तक नीचे की ओर ट्रैक को चौड़ा करने का काम करेगी, ताकि तीर्थयात्रियों के लिए मार्ग और अधिक सुगम व सुरक्षित हो सके।

कई देशों से ये कार्य कर रही भारतीय सेना

बता दें कई दशकों से भारतीय सेना हिमालय के दुर्गम इलाकों के बीच हर साल यह कार्य कर रही है। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि हेमकुंड साहिब यात्रा सुरक्षित और सफल रहे। गुरुद्वारा प्रबंधन ने भारतीय सेना और सभी सेवादारों का आभार व्यक्त किया है।

May be an image of arctic and ski slope
हेमकुंड साहिब पहुंची जवानों की टीम

20 मई को ऋषिकेश से रवाना होगा पहला जत्था

इस बार हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 23 मई को खोल दिए जायेंगे। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 20 मई को ऋषिकेश से रवाना किया जाएगा। बता दें हेमकुंड साहिब गढ़वाल हिमालय में लगभग 4,632 मीटर (15,200 फीट) की ऊंचाई पर स्थित एक अत्यंत पवित्र सिख तीर्थस्थल है, जो बर्फ से ढंके पर्वत शिखरों और स्वच्छ झील से घिरा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें