Tehri News

टिहरी में हादसा: 11000 वोल्ट के हाईटेंशन तार में फंसा हेलीकॉटर, पायलट ने की इमरजेंसी लैंडिंग

टिहरी जिले में आज बड़ा हादसा होते-होते टल गया।चंबा के नवागांव में उड़ रहा यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर 11000 वोल्ट के हाईटेंशन तार में फंसा गया। हादसे की आशंका को देखते हुए पायलट ने खेत में इमरजेंसी लैंडिंग लैंडिंग करवाई।

टिहरी में 11000 वोल्ट के हाईटेंशन तार में फंसा हेलीकॉटर

घटना बुधवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार ट्रांस भारत एविऐशन कंपनी का हेलीकॉप्टर टिहरी में 11000 वोल्ट के हाईटेंशन तार में फंस गया। गनीमत रही महिला पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। पायलट अनुपमा चौधरी ने खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई। बताया जा रहा है इस दौरान हेलीकॉप्टर में 6 यात्री सवार थे।

अचानक बदले नए रूट में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार पायलट अनुपमा चौधरी को सीधे देहरादून जाने का मैसेज मिला। जिसके चलते वह गुप्तकाशी न रुककर सीधे देहरादून जाने के लिए अपना निर्धारित रूट बदलना पड़ा। इसी नए रूट से आते समय चम्बा-आराकोट के ऊपर आसमान में ट्रांस भारत एविऐशन कंपनी के इस हेलीकॉप्टर के पिछले रोटर (हिस्से) में अचानक बिजली की 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार फंस गया।

हेलीकॉप्टर का पिछले हिस्सा क्षतिग्रस्त

पायलट के अनुसार हाईटेंशन तार रोटर में फंसने के कारण हेलीकॉप्टर हवा में बुरी तरह हिचकोले खाने लगा और लगातार अनियंत्रित होकर नीचे (डाउन-डाउन) आने लगा, लेकिन इस बेहद डरावने और जानलेवा संकट के बीच पायलट ने अपनी सूझबूझ से फंसे हुए हाईटेंशन तार के साथ ही हेलीकॉप्टर को संभालते हुए आगे बढ़े और खुले खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। जिससे हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

सभी लोग सुरक्षित

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल चंबा सत्यों पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार हेलीकॉप्टर में पायलट अनुपमा चौधरी साहिल पुत्र राज सूरी, राज सूरी, भूमि सूरी, पार्थ सूरी, हिमांशी पटेल पत्नी पार्थ पटेल और निष्का निवासी पंजाबी बाग नई दिल्ली शामिल थे। सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें