Rudraprayag NewsBig News

केदारनाथ धाम के लिए आज से हेली सेवा शुरू, DGCA की टीम ने लिया सुरक्षा मानकों का जायजा

केदारनाथ धाम के लिए आज से हेली सेवा शुरू हो गई है। डीजीसीए (DGCA) की टीमों ने सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। बता दें चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में यूकड़ा (उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण का खास फोकस सुरक्षित हेली सेवा पर रहेगा।

केदारनाथ धाम के लिए आज से हेली सेवा शुरू

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा आज से शुरू हो गयी है। डीजीसीए की टीमों ने गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड का निरीक्षण किया। साथ ही पायलट और अन्य तकनीकी कारणों को भी परखा। बता दें हेली सेवा संचालन के लिए छह कंपनियों के सात हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड पहुंच गए हैं।

मौसम खराब रहने पर नहीं मिलेगी हेली सेवा को अनुमति

हेली कंपनियों की ट्रायल उड़ान कामयाब रहने के बाद हेली सेवा को शुरू कर दिया गया है। यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा संचालन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मौसम खराब रहने पर हेलिकॉप्टरों को उड़ान की अनुमति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: केदारनाथ धाम तक स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क हेली सेवाएं, आज से हो जाएंगी शुरू

ये भी पढ़ें:Helicopter yatra to shri kedarnath dham : केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुक कैसे करें? एक क्लिक में जानें सारी डिटेल्स

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें