देहरादून: नगर निगम क्षेत्र में फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान जोर पकड़ने जा रहा है। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। अपर सविच मुख्यमंत्री ओमप्रकाश ने बताया कि तीन सितंबर से फिर से निगम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद देहरादून में निगम क्षेत्र में कई जगहों से अतिक्रमण हटाया गया था। जबकि कुछ जगहों पर अतिक्रमण नहीं हटाया जा सकता था। इस बीच लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभियान को रोक दिया गया था।
लेकिन, अब फिर से अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। अपर सचिव मुख्यमंत्री ओमप्रकाश ने लोगों से अपली की वे शासन का अभियान शुरू होने से पहले खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लें। बाद में कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण अभियान सख्ती से चलाया जाएगा।