Dehradun Weather News
मौसम ने बदला मिजाज!, देहरादून में हुई झमाझम बारिश

Dehradun Weather News: उत्तराखंड में आज मंगलवार को मौसम ने अपना मिजाज बदला है। सुबह जहां कई जगहों पर तेज धूप खिली रही तो कुछ ही देर बाद आसमान में काले बादल छा गए। जिसके बाद कई जगहों पर तेज हवाएं चलने लगी और कई इलाकों में झमाझम बारिश होने लगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
देहरादून समेत कई जगहों पर भारी बारिश Dehradun Weather News
राजधानी देहरादून में भी मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली है। सुबह तक तेज धूप के बाद आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया। जिसके बाद झमाझम बारिश हुई।
कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज के लिए भी प्रदेशभर में येलो अलर्ट जारी किया है। खासकर पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा मौसम विभाग और प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है।