Big NewsNational

दिल दहला देने वाली घटना : सौतेले पिता ने सात महीने की बेटी को पटकर मार डाला

breaking uttrakhand newsआगरा: आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने सात महीने की सौतेली बेटी को तख्त पर पटककर मार डाला। इतना ही नहीं घटना को छिपाने के लिए अन्य लोगों की मदद से सात माह की फूल सी बच्ची का शव जमीन में गाड़ दिया।

बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात को जमीन से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी सौतेले पिता सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया।घटना थाना अछनेरा के गांव अभैदोंपुरा की है। गांव के 25 साल मनोज ने करीब पांच महीने पहले बिहार की रहने वाली माया से शादी की थी।

माया की दूसरी शादी थी। उसके पहले पति से सात माह की बेटी है। माया का आरोप है कि पति मनोज ने मासूम बेटी को तख्त पर पटक कर मार डाला। घटना शुक्रवार सुबह उस वक्त की है, जब माया शौच को बाहर गई थी। जब वापस लौटी तो बेटी को मृत पाया। आरोप है कि मनोज और अन्य परिजनों ने बच्ची के मरने की बात कहकर शव को दफना दिया।

Back to top button