Big NewsUttarakhand

सीएम त्रिवेंद्र के स्वास्थ में सुधार जारी, जनता को अस्पताल से भेजा नववर्ष का संदेश

मुख्यमंत्री त्रिेवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ में लगातार सुधार जारी है। आधिकारिक रूप से इस संबंध में सूचना जारी की गई है। मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ एनएस बिष्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वास्थ लगातार सुधर रहा है। सीएम का सीटी चेस्ट स्कैन किया गया है। स्कैन में सब कुछ नार्मल है।

आपको बता दें कि सीएम को कोरोना संक्रमण है। शुरुआत में उनका इलाज घर पर ही बाद में फेफड़ों में इंफेक्शन मिलने के बाद उन्हें दून अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां से उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS में रेफर कर दिया गया।

वहीं सीएम ने नववर्ष के मौके पर राज्य की जनता के लिए शुभकामना संदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों के लिए अनंत सफलताओं की कामना भगवान केदारनाथ से की है।

सीएम का संदेश

https://youtu.be/EEB75tX4k9E

Back to top button