धन सिंह रावत से वापस लिया स्वास्थ्य मंत्रालय, जानें किसे सौंपा ये अहम विभाग

मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। बता दें हाल ही में पांच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। इसके अलावा धन सिंह रावत से स्वास्थ्य मंत्रालय वापस ले लिया गया है।
धन सिंह रावत से वापस लिया स्वास्थ्य मंत्रालय
कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम धामी ने मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। जिसमें ध्यान आकर्षित करने वाली बात ये रही कि कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से स्वास्थ्य मंत्रालय वापस ले लिया है। जबकि मंत्री सुबोध उनियाल को उत्तराखंड का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा कई अहम विभागों को मुख्यमंत्री धामी ने अपने पास ही रखा है।
ये भी पढ़ें:CM ने किया विभागों का बंटवारा, अपने पास रखे ताकतवर विभाग, एक क्लिक में जानें किसे क्या मिला
सीएम धामी खुद देखेंगे ताकतवर विभाग
सीएम धामी खनन, मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति और प्रशिक्षण एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग खुद देखेंगे। बता दें इन विभागों को शासन संचालन की रीढ़ माना जाता है, जिनके माध्यम से प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण सुनिश्चित किया जाता है।

उत्तराखंड में नए मंत्रियों को कौन सा विभाग मिला है?
- मंत्री खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, भाषा विभाग की जिम्मेदारी दी है।
- मंत्री मदन कौशिक को आपदा, पंचायतीराज, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन, जनगणना विभाग मिला है।
- मंत्री भारत सिंह चौधरी को ग्राम्य विकास, लघु, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी है।
- मंत्री प्रदीप बत्रा को परिवहन विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी है।
- मंत्री राम सिंह खेड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण एवं जलागम प्रबंधन की जिम्मेदारी दी है।
