Dehradun NewsHighlight

पत्रकारों के लिए 17 जून को लगेगा स्वास्थ्य कैंप, परिजनों को भी मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मंगलवार 17 जून को स्वास्थ्य और सूचना विभाग की ओर से पत्रकारों और उनके परिजनों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच के लिए, विशेष स्वास्थ्य सुरक्षा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. इसमें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा जांच के साथ ही परामर्श भी प्रदान किया जाएगा.

पत्रकारों के लिए 17 जून को लगेगा स्वास्थ्य कैंप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए बीते दिनों पहले अधिकारियों को पत्रकारों के लिए विशेष मेडिकल कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए थे. सीएम के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग और सूचना विभाग के संयुक्त प्रयासों से मंगलवार को सुबह 11 बजे से रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. कैम्प में स्वास्थ्य की सभी आवश्यक जांचें उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि पत्रकारों को चिकित्सकीय परामर्श और उपचार मिल सके.

dehradun news
पत्रकारों के लिए 17 जून को लगेगा स्वास्थ्य कैंप

दून अस्पताल के ये डॉक्टर रहेंगे कैंप में मौजूद

निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कैम्प में दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विवेकानंद सत्यावली, डॉ. अंकुर पांडे, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार, ENT डॉ. नितिन शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शांति पांडे, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमर उपाध्याय, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चित्रा जोशी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल जोशी, दंत रोग के डॉ. देवाशीष सवाई, डॉ. योगेश्वरी, सर्जन डॉ. दिनेश चौहान, यूरोलॉजिस्ट डॉ. मनोज विश्वास के साथ ही त्वचा और मानसिक रोग के विशेषज्ञों भी पत्रकारों की स्वास्थ्य जांच करेंगे.

पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ : CM

जानकारी के लिए बता दें इस विशेष हेल्थ कैम्प में लगभग 265 जांचें निशुल्क की जाएंगी. सूबे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पत्रकार समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ होते हैं. इसलिए उनका स्वस्थ होना बेहद ज़रूरी है. इसी क्रम में यह स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किया जा रहा है. आगे भी समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किए जाएंगे, ताकि पत्रकारों को निरंतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके.

ये भी पढ़ें : वरिष्ठ पत्रकार के निधन के बाद CM का बड़ा फैसला, विशेष मेडिकल कैंप आयोजित कराएगी सरकार

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें