देहरादून,संवाददाता- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में कई संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बीजापुर गेस्ट हाऊस मे मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिला इस मौके पर पहले संगठन के पदाधिकारियों ने सीएम को दीपावली की बधाई दी । प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी के साथ संगठन के पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर जब सीएम से संगठन के पदाधिकारियों के आने का कारण पूछा गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए जवाब दिया कि अपने लोग अपने घर नहीं आएंगे तो किसके घर जाएंगे। उन्होंने कहा कि त्यौहार का मजा तो अपने लोगों के साथ ही है।