देहरादून। बेरोजगारी के डिप्रेशन में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। मामला देहरादून के बंजारावाल इलाके का है। इस इलाके में रहने वाले अभिषेक नाम के शख्स ने अपनी पत्नी नीति की गला घोंट कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद अभिषेक ने खुद पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अभिषेक ने हाल ही में बंजारावाला में किराए पर मकान लिया था और परिवार के साथ रहना शुरु किया था। उसके परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटे हैं। आरोपी की मां भी उसके साथ ही रहती हैं। अभिषेक नौकरी न मिलने की वजह से तनाव में था और इसी की वजह से पति पत्नी में अक्सर नोंकझोंक होती रहती थी। घटना वाली रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई और अभिषेक ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला दबा कर मार दिया।
घटना के बाद अभिषेक ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिेषेक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला का माएका इटावा में है और वो एक पखवारे पहले ही देहरादून लौटी थी।