लक्सर – कोतवाली क्षेत्र के कंकर खाता गांव में एक महिला अपने कमरे में सोई थी। महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है। महिला यहां अपने एक साल के बच्चे के साथ मकान में अकेली रहती है।
वारदात के मुताबिक हुआ ये कि जब महिला अपने कमरे में सोई थी रात के वक्त पड़ोसी युवक उसके कमरे की जाली काट कर उसके कमरे में घुस गया। युवक के इरादे नेक नहीं थे और युवक महिला को अकेली जान उसकी आबरू पर हाथ डालने की कोशिश करने लगा। जबकी महिला ने विरोध करना शुरू कर दिया।
उधर आरोपी युवक ने महिला के तेवरो को देखते हुए उसके मासूम बच्चे पर कहर ढाना शुरू कर दिया। जिसके चलते बच्चे को काफी चोट आई और मकान में शोर-शराबा होने लगा। महिला की माने तो आरोपी युवक ने महिला और उसके बच्चे को जान से मारने की भी धमकी भी दी। बावजूद इसके महिला बिना डरे युवक का प्रतिरोध करती रही।
इस शोरगुल से मकान से कुछ दूर महिला के जेठ की नींद खुल गई। महिला के जेठ मकान की तरफ आए तो आरोपी युवक महिला के कमरे से फरार हो गया। जबकि उसने महिला को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। पीड़ित महिला को परिजनों ने बाहर निकाला और महिला ने सारे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिवार वालों को दी।
फिर महिला और मासूम बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों का इलाज किया गया। वहीं महिला अपने परिजनो के साथ लक्सर कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर लक्सर कोतवाल टी एस राणा ने जानकारी दी कि महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने के मामले तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी गई है।