Highlight

देहरादून में हरियाणा का मोस्ट वांटेड ढेर, पुलिस से बचने के लिए खुद को मारी गोली

देहरादून में नगर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण चौक इलाके में उस समय सनसनी मच गई जब हरियाणा के फरार बदमाश ने पुलिस ने बचने के लिए खुद को गोली मार दी। बता दें कुख्यात बदमाश सुनील कपूर पुलिस घेराबंदी में फंस गया था। इस दौरान बदमाश ने खुद को गोली मार ली। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

देहरादून में हरियाणा का मोस्ट वांटेड ढेर

जानकारी के मुताबिक बदमाश घर के अंदर छिपा था जबकि बाहर से देहरादून, हरिद्वार और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने पूरे मकान को घेर लिया। खुद को बचाने की गुंजाइश न देखते हुए उसने खुद पर गोली चला दी। पुलिस के अनुसार सुनील कपूर मूल रूप से हरियाणा के जिंद का रहने वाला था और पिछले एक साल से फरार चल रहा था

हरियाणा पुलिस के एक दरोगा पर झोंका था फायर

आरोपी के खिलाफ जिंद में साइबर फ्रॉड से जुड़े दो मुकदमे दर्ज थे, जबकि हरियाणा और उत्तराखंड में तीन मामले पहले से चल रहे थे। शनिवार को ही हरिद्वार में इस बदमाश ने हरियाणा पुलिस के एक दरोगा पर गोली चलाई थी। इसके बाद पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर उसे देहरादून के लक्ष्मण चौक इलाके में ढूंढ निकाला।

ये भी पढ़ें: हल्द्वानी में सनसनी: 55 वर्षीय व्यक्ति की घर में गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें