Rudraprayag News

हरियाणा के युवक ने खच्चर वाले का फोड़ा सिर, स्टील के कड़े से मारा, Video

उत्तराखंड में हरियाणवी पर्यटक का एक और विवाद गर्मा गया है। यहां। यमुनानगर के एक युवक की खच्चरवाले के साथ मारपीट हो गई। आरोप है कि युवक ने हाथ में पहने स्टील के कड़े से खच्चरवाले का सिर फोड़ दिया। जिससे उसे सिर पर गंभीर चोटे आई है। वहां मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया। उसे जमीन पर बैठाया और उनकी वीडियो बनाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

खच्चरवाले का युवक ने हाथ में पहने स्टील के कड़े से फोड़ा सिर

दरअसल ये पूरा विवाद तुंगनाथ धाम यात्रा मार्ग का है। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक जमीन पर सिर झुकाए बैठा है। उसके आसपास भीड़ जुटी हुई है। एक व्यक्ति के हाथ में स्टील का कड़ा है जिसे दिखाते हुए वो बता रहा है कि इस युवक ने ये कड़ा मारकर खच्चर हांकने वाला का सिर फोड़ दिया।

हरियाणा के ऐसे लोगों को यहां आने से रोका जाए!

वीडियो में उत्तराखंड के लोग ये भी कह रहे हैं कि हरियाणा के ऐसे लोगों को यहां आने से रोका जाए। इनका पहाड़ों पर आना बंद कराएं। बताया जा रहा है कि घोड़ा-खच्चर हांकने वाला व्यक्ति और उसके साथ आए एक यात्री के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

घोड़े खच्चर वाले से युवक ने की मारपीट

इसी दौरान यमुनानगर से पहुंचा 19 साल का राघव भी विवाद में शामिल हो गया। आरोप है कि बीच-बचाव करने के बजाय उसने घोड़ा चलाने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बना है। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले दे दिया। सात ही कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ऐसे कई वीडियो आ चुके है सामने

बताते चलें कि ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके है जहां बाहर से आए लोग उत्तराखंड में हुड़दंग मचाते नजर आए। स्थानीय लोगों की माने तो दो दिन पहले भी हरियाणवियों ने स्थानीय लोगों के साथ झगड़ा और मारपीट करने की कोशिश की थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें