उधमसिंह नगर : हत्या के मामलों में हरियाणा के फरार तीन इनामी बदमाशों को उततराखंड की उधमसिंह नगर पुलिस ने गिरफतार किया। वहीं इसके लिए DGP हरियाणा ने उत्तराखंड पुलिस को धन्यवाद दिया और खूब तारीफ की।
आपको बता दें कि हत्या के मामलों में फरार चल रहे हरियाणा के तीन इनामी बदमाशों को ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सितारगंज से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान पवन नेहरा निवासी बुड़का, गुड़गांव, आशीष निवासी झज्जर, और मोनू निवासी रोहतक के रूप में हुई है। पवन पर एक लाख व आशीष और मोनू पर 50-50 हजार का इनाम घोषित है। अभियुक्तों के पास से तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। DGP हरियाणा ने महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्थाअशोक कुमार से फोन पर बात कर उपरोक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उत्तराखंड पुलिस को धन्यवाद दिया है।