highlightNainital

नशे के खिलाफ हरीश रावत ने बढ़ाये कदम, 101 जगहों पर निकाली जाएगी पद यात्रा

khabar ukहल्द्वानी: उत्तराखंड में बढ़ते नशे में खिलाफ पूर्व सीएम हरीश रावत ने आज से अपनी पद यात्रा की शुरुवात कर दी है। बुद्ध पार्क से छोलिया नृत्य के साथ पद यात्रा का आगाज हुआ। नशे के खिलाफ जंग, आओ लड़े संग संग के नाम से शुरू हुई इस पद यात्रा में राजयसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भी शामिल हुईं।

हल्द्वानी के कई सामाजिक संगठनों के साथ ही स्कूली छात्रों ने भी इस पद हिस्सा लिया। पद यात्रा तिकोनिया के बुद्ध पार्क से शहीद पार्क तक निकाली गयी। इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा की उत्तराखंड में नशे ने बुरी तरह अपने पैर पसार लिए हैं, जिसको देखते हुए यह जरूरी है की लोगों को साथ लेकर जन जगरूकता अभियान चलाए जाए।

उन्होंने कहा की जो लोग नशे को लेकर पहले से अभियान चला रहे हैं। इस पद यात्रा का उद्देश्य उन लोगों को भी अपना समर्थन देना है। हरीश रावत ने बताया की नशे के खिलाफ उनकी ये पद यात्रा प्रदेश के 101 स्थानों पर निकाली जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में पद यात्रा निकालकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की।

Back to top button