Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

हरीश रावत ने कहा : मैंने कभी भी जुम्मे की नमाज़ के लिए छुट्टी का ऐलान नहीं किया 

harish rawat statement in jumme ki namaj

देहरादून : हरीश रावत आज अपने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के लिए चर्चाओं में बने हुए हैं। हरीश रावत ने लगातार दो पोस्ट विशेष समुदाय को लेकर की। इससे पहले पूर्व सीएम हरीश रावत ने पीएम मोदी समेत राजनाथ सिंह और तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की फोटो शेयर की और लिखा कि भाजपाई दोस्तो, नीचे के कुछ चित्र देखिये। दरगाह में गोल टोपी पहनने से हरीश रावत तो मौलाना हरीश रावत हो गये और घर-घर में आपने वो टोपी वाली मेरी तस्वीर पहुंचा दी। अब जरा मुझे बताइए क्या राजनाथ सिंह जी भी मौलाना राजनाथ सिंह हो गये हैं?…मोदी जी की भी एक फोटो है, आपके हिंदुत्व के आईकॉन की, क्या इनको भी आप उसी संबोधन से नवाजेंगे जो संबोधन आपने केवल-केवल मेरे लिए रिजर्व करके रखा है। हिम्मत है तो मेरे साथ इनको भी उसी नाम से पुकारिये।

फोटो शेयर कर फंसे हरीश रावत

वहीं इस पोस्ट के बाद हरीश रावत फंसते नजर आए क्योंकि हरीश रावत ने पीएम मोदी की फेक फोटो और एडिट फोटो शेयर की। अपनी इस पोस्ट में जो फोटो हरीश रावत ने शेयर की है उसमें पीएम मोदी मुस्लिमों से स्कल कैप लगाकर गले मिलते दिख रहें हैं। ये फोटो पीएम मोदी के इंदौर की और 14 सितंबर 2018 की है जहां पीएम मोदी सैफी मस्जिद में बोहरा समुदाय के अनुयायियों से मिलने पहुंचे थे लेकिन इस मौके की असली वीडियो में पीएम ने कहीं भी स्कल कैप नहीं पहनी है। इसके बाद हरीश रावत फंसते नजर आए तो उन्होंने फोटो डिलीट कर दी।

हरदा ने लिखा-मैंने कभी भी जुम्मे की नमाज़ के लिए छुट्टी का ऐलान नहीं किया 

वहीं इसके बाद हरीश रावत ने फिर से एक पोस्ट शेयर की जिसमे हरीश रावत ने लिखा कि भाजपा का सफेद झूठ। मैंने कभी भी जुम्मे की नमाज़ के लिए छुट्टी का ऐलान नहीं किया और न किसी ने मुझसे जुम्मे की नमाज़ के लिए छुट्टी मांगी। हां, हरीश रावत ने सूर्य देव के आराधना के पर्व छठ छुट्टी दी। हमारी बहने करवा चौथ का व्रत रखती हैं, मैंने उस पर छुट्टी दी। मैंने दो महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी दी, यहां तक की यदि भाजपाई झूठ न चल पड़ा होता है तो परशुराम जयंती पर भी मैं छुट्टी करने के विषय में अपनी सहयोगियों से विमर्श कर रहा था। भाजपा के लोगों, काठ की हांडी एक ही बार चढ़ती है, 2017 में तुम्हारा यह झूठ चल गया। मगर अब के तुम समय पर सामने आ गये हो तो मेरे झूठ का प्रतिवाद भी लोगों तक पहुंचेगा और लोग पढ़े-लिखे हैं, स्वयं रिकॉर्ड तलाश कर लेंगे, क्या मेरी सरकार ने  जुम्मे की नमाज़ का जुम्मा मतलब शुक्रवार की नमाज़ के लिए छुट्टी का ऐलान किया है?harish rawat statement in jumme ki namaj

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें