UttarakhandBig News

युवा संवाद: रिवर्स पलायन पर ये बड़ी बात बोले, पूर्व सीएम हरीश रावत, यहां पढ़ें

चढ़दी कला टाइम टीवी (Chardikla time tv conclave) के 18 साल पूरे होने के अवसर पर रविवार को देहरादून में भव्य ‘युवा संवाद’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के डिजिटल पार्टनर khabar uttarakhand रहे। उत्तराखंड में बढ़ रहे पलायन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मैं पहाड़ी आदमी हूं चरणबद्ध तरीके से काम करता हूं। भाजपा की तरह छलांग लगाकर नहीं।

मैंने कभी रिवर्स पलायन नहीं कहा: हरीश रावत

हरदा ने मैं पहाड़ी आदमी हूं, मेरे माता-पिता ने मुझको सिखाया कि पहाड़ियों को एक-एक पांव रखकर के चलना पड़ता है। यदि तुम छलांग लगाकर के पहुंचोगे, तुम भी गिरोगे और नीचे को और उनको भी गिराते ले आओगे। इसलिए हमने कभी रिवर्स पलायन नहीं कहा था। हमने कहा हम पलायन को नियंत्रित करेंगे। हरदा ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को वर्तमान बताया तो करण माहरा को भविष्य।

हरदा ने धन सिंह रावत को डिफेंडर तो माहरा को बताया चैलेंजर

हरदा ने कहा यदि धन सिंह रावत डिफेंडर हैं तो माहरा चैलेंजर हैं। जिन पहलू को हमारी सरकार ने प्रारंभ किया, जो इस धरती से जुड़ी थी। जिन पहलू को हमने प्रारंभ किया, जब तक यह उन पहलुओं को फिर से रेक्रेट नहीं करेंगे, उनकी तरफ नहीं चलेंगे, उस एजेंडा पर काम नहीं करेंगे, यह पलायन की गति को रोक नहीं पाएंगे और पलायन होता रहेगा तो रिवर्स पलायन का क्या अर्थ है?

ये भी पढ़ें: युवा संवाद: CM बोले कार्यालय से ज्यादा जरूरी है ग्राउंड जीरो पर रहना, पढ़ें और क्या बोले धाकड़ धामी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें