देहरादून। झारखंड में कांग्रेस गठबंधन को मिली जीत के बाद अब हरीश रावत ने झारखंड की जनता को धन्यवाद दिया है। अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर हरीश रावत ने जनता को धन्यवाद देने के बहाने मोदी सरकार को CAA के मसले पर घेर भी लिया है।
हरीश रावत ने लिखा है कि, धन्यवाद झारखंड, धन्यवाद हिंदुस्तान। कल तक मोदी जी बोल रहे थे और अब हिंदुस्तान बोल रहा है झारखंड के रूप में। हरीश रावत ने लिखा है कि, CAA हिंदुस्तान को मंजूर नहीं है। जनता की आवाज नहीं सुनेंगे तो यही परिणाम आएंगे।
हरीश रावत ने अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए भाजपा पर देश के सेक्यूलर ढांचे को तोड़ने का अप्रत्यक्ष आरोप लगाया है। हरीश रावत ने लिखा है कि, भाजपा लाख कोशिश करे लेकिन CAA के खिलाफ देश का हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, बौद्ध और पूरा हिंदुस्तान खड़ा है। देश को बांटने की कोशिश नाकामयाब होगी।