Uttarakhand CongressBig News

दिल्ली दौरे पर हरीश रावत, कुमारी शैलजा से की मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म

कांग्रेस से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर सियासी हलचल के केंद्र में हैं। हरदा ने दिल्ली पहुंचकर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात की है। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

हरीश रावत ने दिल्ली में की कुमारी शैलजा से मुलाकात

बताया जा रहा है कि यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब कुछ ही दिन पहले हरीश रावत ने राजनीति से 15 दिन का ब्रेक लेने का ऐलान किया था। उनके इस फैसले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने भी तंज कसते हुए कहा था कि किसी एक नेता के न रहने से पार्टी की जीत-हार तय नहीं होती। इस बयान के बाद पार्टी के भीतर खींचतान खुलकर सामने आ गई थी और दो गुटों की चर्चा भी तेज हो गई थी।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेताओं को बड़ा झटका: ‘एक परिवार से एक टिकट’, हाईकमान ने तय किया फॉर्मूला

चर्चाओं का बाजार गर्म

बता दें हरदा अपने बेटे के लिए पहले से ही टिकट की पैरवी करते रहे हैं। अब दिल्ली में हरीश रावत और कुमारी शैलजा की यह मुलाकात कई सवाल खड़े कर रही है। क्या पार्टी के भीतर चल रही खींचतान को सुलझाने की कोशिश हो रही है या फिर आगामी चुनावों को देखते हुए नए समीकरण तैयार किए जा रहे हैं। इन सभी पहलुओं पर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है।

ये भी पढ़ें: हरीश रावत ने किया राजनीति से ब्रेक का ऐलान, पार्टी से नाराज हैं हरदा

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें